विशाल भौरासे रिपोर्टर
बैतूल नगर में पोला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया वहीं नगर के सुभाष वार्ड में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी पोला प्रतियोगिता एवं तोरण तोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पोला प्रतियोता में सभी पशु पालक अपने बैल जोड़ी को सजा कर लाते वंही वार्ड के वरिष्ठ जन उन्हें उसके उपलक्ष में सील्ड देकर सम्मानित करते है।वार्ड पारषद किरण चंदू खातरकर ने बताया की
श्री कृष्ण ने अपनी लीलाओं से राक्षस पोलासुर का वध इसी दिन कर दिया था . यही कारण है कि इस दिन को पोला कहा जाने लगा चुकि श्री कृष्ण ने भाद्रपद की अमावस्या तिथि के दिन पोलासुर का वध किया था इसलिए पोला पर्व मनाया जाता है।
वार्ड के वरिष्ठ भाजपा नेता छुट्टन यादव ने बताया की
पोला त्योहार मनाने के पीछे यह कहावत है कि अगस्त माह में खेती-किसानी काम समाप्त होने के बाद इसी दिन अन्नमाता गर्भ धारण करती है यानी धान के पौधों में इस दिन दूध भरता है इसीलिए यह त्योहार मनाया जाता है।
उस समय वार्ड के नन्नेयादव, सावनया सेशकर,गुलाब विश्वकर्मा, दिलीप यादव, संतोष चौरसिया, सियाराम यादव, राजेश पवार,राजू जोशी, लक्ष्मीनारायण खातरकर सहीत वरिष्ठ जन महिला बच्चे आदि उपस्थित थे।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है