Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। बहोरीबंद से बाकल की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार 24 में से 13 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनको इलाज के लिए बाकल थाना की पुलिस ने बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार बहोरीबंद से बाकल के लिए पांडेय बस सर्विस की बस क्रमांक सीजी-04, ई- 2933 यात्रियों को लेकर दोपहर में रवाना हुई थी बहोरीबंद से लगभग 12 किलोमीटर दूर खमतरा के पास पेट्रोल पंप के सामने दोपहिया वाहन को बचाने में बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस बेकाबू हो गई और खेत में जाकर पलट गई। हादसे की जानकारी लगने पर तुरंत बाकल थाना प्रभारी प्रीति पांडे स्टाफ के साथ पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए निजी वाहनों और एंबुलेंस की व्यवस्था करते हुए बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्‍सकों और नर्सो ने घायलों को प्राथमिक इलाज दिया बताया जाता है कि 13 घायलों में नौ यात्रियों को मामूली चोटें हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। वहीं चार यात्रियों को सिर, पैर, हाथ में गंभीर चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। बाकल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

हादसे में ये हुए घायल:

बस पलटने से चांदनखेडा निवासी राहुल बर्मन पिता राम कुमार, हिनौता जबलपुर निवासी राकेश बर्मन पिता सीताराम बर्मन, रैपुरा निवासी पप्पू दाहिया पिता बिट्टन दाहिया गंभीर घायल हुए है। दो बालिकाएं गिदुरहा निवासी अहान सिंह पिता अमर सिंह और अमृता सिंह पिता अमर सिंह के गंभीर घायल होने पर जबलपुर भेजा गया है। इसके अलावा मसंधा निवासी छोटे चौधरी पिता लटकुरिया चौधरी, हेमलता पिता मदन विश्वकर्मा, गिदुरहा निवासी नथ्थू प्रधान पिता किशोरी, पथरारी पिपरिया निवासी कमला चौधरी पिता सुनील चौधरी, पटी खुर्द निवासी सुमन गोंड पिता अनिल गोंड, जबलपुर निवासी अब्दुल रातीफ मोहम्मद हबीब, निमास निवासी गुलाब चक्रवर्ती पिता सुम्मा, निमास निवासी अर्जुन चक्रवर्ती पिता मेलू, पटी खुर्द निवासी विकास गोड पिता अनिल गोड, मनीषा गोड पिता अनिल गोड, कलाईयाकला निवासी गांगोत्री विश्वकर्मा पिता मदन विश्वकर्मा, गिदुरहा निवासी अंजना सिंह पिता अमर घायल हुए हैं।

घायलों को देखने पहुंचे जनप्रतिनिधि

बहोरीबंद सामुदायिक केंद्र में हादसे में घायल यात्रियों को देखने तहसीलदार बहोरीबंद पूर्वी तिवारी, थाना प्रभारी बहोरीबंद अर्चना सिंह और जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल बहोरीबंद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। बहोरीबंद अस्पताल के स्टाफ ने मामूली रूप से घायलों को इलाज कर छुट्टी दे दी है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।