Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा राज्यस्तरीय यशस्वी प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित।

खंडवा। मध्यप्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ द्वारा राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम के विशाल मैदान पर आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य कर रही महिलाओं को राष्ट्रभक्त कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान अस्मिता 2022 अवार्ड से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भैटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश मीडिया संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्याम शुक्ला नेतृत्व में कार्यक्रम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं बालिका हेमवानी व्दारा सरस्वती गीत नृत्य के साथ आरंभ हुआ। यह गरिमामय आयोजन बालाजी ग्रुप के योगेश गोयल की अध्यक्षता एवं निगम महापौर अमृता अमर यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस गरिमामय आयोजन के दौरान विशेष अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश मीडिया संघ प्रदेशाध्यक्ष जयवंत ठाकरे, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन, डायरेक्टर सेंट पॉल पिनेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष नगर परिषद हरसूद फरीद मंसूरी एवं सम्माननीय अतिथियों के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कमला रावत, ब्रह्माकुमारी आश्रम प्रमुख शक्ति दीदी, फिल्म गायिका, सिंगर डॉ चंद्रकला सिंह, अध्यक्ष लायंस क्लब खंडवा ग्रेटर चारुलता मंगल यादव, अध्यक्ष लायंस क्लब ओजस हर्षा शर्मा, अध्यक्ष वुमेंस पावर ग्रुप प्रियंका कुंदन मालवीया, समाजसेवी रोहणी यादव, डॉ. शुभांगी मिश्रा, काजल विधानी, रविंदर कौर सलूजा, सुनील जैन आदि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। सम्मान समारोह की रूपरेखा मीडिया संघ के संरक्षक आसिफ सिद्धिकी ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज हम उन महिलाओं का सम्मान करने जा रहे हैं ​जिन्होंने शिक्षा, समाजसेवा, राजनीति, स्वास्थ्य, पुलिस, संगीत, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेल, पुलिस, प्रशासन, कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ सोशल मीडिया पर उल्लेखनीय कार्य कर ​मिसाल कायम की है। प्रदेशाध्यक्ष श्री ठाकरे ने कहा कि आज हम गौरव महसूस कर रहे हैं। हमारे संगठन का प्रयास है कि नारी शक्ति जो कार्य कर रही है वह सचमुच प्रशंसनीय है एवं दुगने उत्साह के साथ पथ पर अग्रसर रहें आपको हमारा सहयोग प्राप्त होता रहेगा। गरिमामय आयोजन में नारी शक्ति सुभद्रा कुमारी चौहान अस्मिता 2022 अवार्ड पाकर प्रफुल्लित हुई। इस यशस्वी आयोजन के दौरान मध्य प्रदेश मीडिया संघ एवं खंडवा पत्रकार संघ के समस्त पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य नागरिकों सहित अनेक समाजसेवी संगठनों की नारी शक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सलोनी सेन एवं अंत में उपस्थितों का आभार जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला ने व्यक्त किया।।