
हरदा-:पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया के निर्देशों के परिपालन में साइबर सेल हरदा के द्वारा गुम हुए मोबाइलों को खोजने के संबंध में अभियान चलाया गया ।

जिसके अंतर्गत साइबर सेल हरदा के प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर एवं साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक कमलेश परिहार मनोज दोहरे मयंक चौहान के द्वारा सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त थानों से आए गुम मोबाइलों के आवेदनों को एकत्रित कर तकनीकी सहायता से वर्ष 2021 -22 में गुम हुए मोबाइल में से 56 नग मोबाइल को खोजने में सफलता प्राप्त की गुम हुए मोबाइलो के आवेदकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरदा बुला कर मोबाइल मालिकों को सुपुदृ किए गए।


56 मोबाइलों की अनुमानित कीमत 8-9 लाख बताई जा रही है, इन मोबाइलों में नामी कंपनियों के मोबाइल सैमसंग, वीवो ,रेडमी जैसी कंपनी के मोबाइल शामिल है । पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किये गये।
(ब्यूरो रिपोर्ट हरदा )
चौहान यशवंत सिंह ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना