
हरदा जिला कलेक्टर श्रीमान ऋषि गर्ग अपर कलेक्टर श्री जेपी सैयाम तथा अनुविभागीय अधिकारी श्री महेश बड़ोले के निर्देशानुसार रहटगांव प्रभारी तहसीलदार श्री महेंद्र चौहान के द्वारा वार्ड वासियों की समस्या के निराकरण के लिए त्वरित कार्यवाही करते हुए।

ग्राम दुधकच्छकला के वार्ड क्रमांक 01 में निवासरत लगभग 200 लोगों की आबादी के लिए बारिश में 3-4 महीने रास्ता बंद हो जाता था । वार्ड वासी नदी के किनारे से जोखिम उठाकर आना जाने का कार्य करते थे।

लगभग 30 -40वर्षो से रास्ता बंद था। तत्काल सीमांकन करते हुए 2 दिवस पूर्व जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया व आज पूर्ण रूप से रास्ता खुलवाया गया। वार्ड क्रमांक 1 के वासियों द्वारा आभार व्यक्त किया ।मौके पर प्रभारी तहसीलदार महेन्द्र चौहान,हल्का पटवारी विशाल राजपूत ,सरपंच, ग्राम सचिव ,ग्राम कोटवार व ग्रामीण उपस्थित रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍️

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन