मोहन शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया गुना
महंगाई डायन: अब फोटोकॉपी के लिए देंगे होंगे 2 से 6 रुपए तक
फोटोकॉपी यूनियन की बैठक संपन्न, दरें बढ़ानेका लिया निर्णय
गुना। हाल ही में भारत सरकार द्वारा कागज, इंक और प्रिंटर पर 28 फीसदी जीएसटी बढ़ाने से लोगों को एक और महंगाई का तड़का लगा है। देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच अब फोटोकॉपी और प्रिंट के रेटों में वृद्धि हुई है। फोटोकॉपी के कागज, टोनर, इंक, बिजली सहित अन्य मशीनरी दामों में हुई बेहताशा वृद्धि के बाद फोटोकॉपी यूनियन गुना द्वारा दाम बढ़ाए गए हैं। यूनियन के संरक्षक आरएस गुप्ता एवं अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने बताया कि अब ए-4 साईज की सिंगल फोटोकॉपी के लिए प्रति कॉपी 2 रुपए तो दोनों साइड के लिए 3 रुपए प्रति कॉपी दर निर्धारित की गई है। इसके अलावा ए-3 पेज के एक साईट 4 रुपए एवं दोनों साईट 6, लीगल साईज के लिए एक साईट 3 रुपए एवं दोनों साईट 5 रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा प्रिंट, लेमीनेशन, रंगीन फोटो, टाईपिंग आदि के दरों में वृद्धि की गई है। रविवार को स्थानीय हनुमान चौराहा स्थित सत्संग भवन में आयोजित बैठक में शहरभर के फोटोकॉपी एवं ऑनलाईन व्यवसाई एकत्रित हुए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि तेजी से बढ़ती महंगाई के दौर फोटाकॉपी के दाम बढ़ाना उनकी मजबूरी हैं। दरअसल फोटोकॉपी कागज सहित अन्य रॉ मटेरियल के दामों में पिछले एक दशक में सबसे बड़ी रिकॉर्ड वृद्धि देखी जा रही है। इस मौके पर यूनियन के मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, अमरसिंह, शैलेंद्र सिंह, एलएन सिंह चौहान, एके दुबे, अनीस हुसैन, सुमित जैन सहित बड़ी संख्या में फोटोकॉपी दुकान एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे। बैठक में सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे। जिसके बाद सर्वसम्मति से रेटें बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में एक निगरानी समिति गठित की गई। वहीं अन्य मुद्दों पर अगली माह होने वाली बैठक में चर्चा की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि गुना सहित आसपास के जिलों में बढ़ती महंगाई के बाद फोटोकॉपी की दरों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। हाल ही में अशोकनगर, ब्यावरा, राजगढ़ सहित अन्य जगहों पर दरें बढ़ाई गई थी। जिसके बाद गुना के दुकानदारों ने भी अपनी दरें बढ़ाना शुरू कर दिया। मतलब कि आम लोगों को अब अपने जरूरी काम के लिए संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने के लिए दुकानदार को एक रुपए की बजाय दो रुपए देना होगा। इसके लिए सभी दुकानदारों ने एकमत होकर निर्णय लिया है। दुकान संचालकों के अनुसार पेट्रोल दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि होने से पेपर, टोनर, स्याही आदि के दाम भी बढ़ गए। इसके अलावा ग्राहकों को साफ प्रिंट की कॉपी देने के लिए प्रतिमाह मशीन का मेंटेनेंस किया जाता है। इस लिहाज से हमने दामों में वृद्धि की है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है