Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

करणसिंह जमरा रिपोर्टर


जोबट , पर्युषण पर्व के पंचम दिवस पर जैन धर्म के चौबीस वे तिर्थंकर प्रभु महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव को समग्र जैन समाज ने स्थानीय आराधना भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आराधना भवन में जन्म वाचन के कार्यक्रम से पुर्व चौदह सपनों , आरती तथा कल्पसुत्र को व्होराना तथा पुजन के चढ़ावे कि बोलियां लगाई गई। साथ ही गुरु भक्त श्री बंशीलाल जी सोनी, पाठशाला संचालिका श्रीमती छाया डुंगरवाल, धार्मिक पुस्तकों कि लेखिका कुमारी पुर्वा अनिल जी जैन , श्वास्वत तिर्थ गिरनार जी की भाव यात्रा करवाने वाले मास्टर हित तथा प्रतिदिन प्रतिक्रमण में अपनी उपस्थिति तथा वाचन कर सहयोगी दर्श विनोद डुंगरवाल का सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ , श्री राजेन्द्र नवयुवक परिषद तथा महिला मंडल अध्यक्ष द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर कर अभिनंदन और अनुमोदना की गई। वरिष्ठ सरंक्षक श्री मांगीलाल जी पंवार ने कल्पसुत्र का वाचन करते हुए प्रभु श्री महावीर स्वामी जी के अपनी माता , त्रिशला कि कोख में आने के पश्चात माता के चौदह स्वप्नों के सुंदर दृश्य का वाचन कर उपस्थित समाज जनों को अभिभूत किया । प्रभु के जन्म होने के उदघोष से सम्पूर्ण मंदिर प्रांगण त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो श्री महावीर की , के जय कारों से गुंजायमान हुआ , तद्पश्चात प्रभु को पालने में झुला झुलाने तथा अष्टम प्रकार की पुजा के लाभार्थी परिवार श्री सुभाषचन्द्र जी मनोज कुमार जी डुंगरवाल परिवार ने प्रभु महावीर का पुजन कर आनंदित भाव से प्रभु जी को पालने में झुलाया गया । चौदह स्वप्नों के लाभार्थी परिवारों को वासकक्षेप पुजा कर सपना जी प्रदान किए गए इसके साथ ही पालना जी में प्रभु जी को विराजमान कर नगर भ्रमण तथा अपने निवास स्थान पर लें जाने के लाभार्थी श्री राजेश कुमार विनोद कुमार जी मोहन लाल जी जैन परिवार ने उपरोक्त लाभ प्राप्त किया ।
इस शुभ प्रसंग पर मंदिर जी के मुल नायक प्रभु महावीर स्वामी जी की प्रतिमा पर सुंदर और मनमोहक अंग रचना श्री संघ के उपाध्यक्ष श्री सुरेश जी बरमेचा , हेमंत जैन तथा संजय डुंगरवाल ने की समाज के पंवार व चत्तर परिवार की और से सर्व समाज का स्वामीवात्सल्य आयोजित किया गया। रात्रि में वीतराग प्रभु महावीर की मुख्य आरती के लाभार्थी श्री सुभाषचन्द्र जी मनोज कुमार जी ने कुमार पाल राजा रुप धारण कर मंदिर जी के पट खोलने तथा प्रभु की महाआरती करने का लाभ प्राप्त किया ।
श्री सकल जैन श्वेताम्बर श्री संघ जोबट के अध्यक्ष श्री प्रदीप डुंगरवाल सचिव अशोक पंवार तथा मिडिया प्रभारी संजय डुंगरवाल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की पर्युषण पर्व पर समाज की सहभागिता आनंदित करने वाली रही हे तथा समस्त कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाये जा रहें आपने बताया हे की पर्यूषण पर्व की अंतिम दिन सवंत्सरी प्रतिक्रमण कर सभी जीवों से क्षमा याचना कि जायेंगी । पर्यूषण पर्व भगवान महावीर के सत्य अहिंसा तथा जिओ और जीने दो के सिद्धांत को आत्मसात करने का पर्व हे तथा इसी शुभ भावों के साथ इस पर्व को मनाया जाना चाहिए।💯🎤🎥