बालकिशोर मिश्रा रिपोर्टर




आज दिनांक 29 अगस्त 2022 को अटेर तहसील के प्रताप पूरा गांव में 2100 मीटर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन।
आज खेल दिवस के उपलक्ष्य में 2100 मीटर ब्लॉक स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन स्वामी विवेकानन्द कोचिंग सेंटर प्रतापपुरा अटेर द्वारा किया गया।
जहां मुख्य अतिथि समाजसेवी आदरणीय श्री देवेंद्र सिंह भदोरिया जी एवं श्री गुड्डू सिंह भदोरिया जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ राधे गोपाल यादव जिला अध्यक्ष, प्रमोद गुप्ता जी जिला सचिव, क्रीड़ा भारती मध्य भारत संघ एवं संचालक किशोरी पब्लिक स्कूल भिंड भूरे सदस्य क्रीड़ा भारती,संदीप कुशवाह, आदि सभी का
इंद्रजीत सिंह भदोरिया जम्होरा उमेश सिंह पूर्व सरपंच,अशोक शिवहरे,विजय बिधौलिया सरपंच प्रतापपुरा, इंदल प्रजापति सरपंच तोरकापुरा, आनंद जोर सिंह गौरव भदौरिया क्यारी हरज्ञान, सियाराम शर्मा सत्य प्रकाश यादव सलीम खान दीपू , नरेश शर्मा आदि ने स्वागत करते हुऐ 2100 मीटर ब्लॉक स्तरीय मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दी। जोकि बढ़पुरा बढ़पुरी गेट से प्रारम्भ होकर प्रतापपुरा बाजार होते हुए स्वामी विवेकानन्द कोचिंग सेंटर पर पूर्ण हुई। जिस में आस पास के गांव के नवयुवकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसमें विजेता उपविजेताओं को मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री देवेन्द्र सिंह भदौरिया जी द्वारा सम्मानित कर पुरुस्कृत किया गया।
2100मी.मैराथन दौड़ में संदीप नरवरिया बलारपुरा ने पहला स्थान प्राप्त किया, गौरव भदौरिया ने दूसरा, शिवप्रताप ने तीसरा, घनश्याम भदौरिया ने चौथा, योगेश भदौरिया ने पांचवा, एवं बिशाल नरवरिया छटा स्थान प्राप्त करते हुऐ मैराथन दौड़ को सफल बनाया।
More Stories
श्री तारा बहुउद्देशीय संस्थान नागपुर के अध्यक्ष श्रीमती. मनुजा निलेश तिवारी इनके द्वारा दिनांक 18/10/25 शनिवार को श्री. शिवगौरी नागनाथ मंदिर चंदन नगर नागपुर यह पर मोफत आरोग्य रोग निदान शिबीर का आयोजन किया गया था।
महाराष्ट्र राज्य के जिला गडचिरोली दिवाली त्योहार के पर्व पर प्रशासन द्वारा अवैध रूप से शराब पर प्रतिबंध के लिए आमजन द्वारा मांग
शालीनता से पुरस्कृत आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे द्वारा शहर में शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश की अनोखी पहल