ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी



रजिस्ट्रार डॉ मनीष चौधरी को यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन ने किया सम्मानित
इंदौर। सेज विश्वविद्यालय अपने ज्ञान, शिक्षा और इनोवेशन्स के साथ निरन्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस कड़ी में सेज विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ मनीष चौधरी को यूनिवर्सल मेंटर्स एसोसिएशन द्वारा सर्वश्रेष्ठ रजिस्ट्रार में चुना गया है। इस सम्मान समारोह का आयोजन हाइयर एजुकेशन इनोवेशन्स एंड टेक्नोलॉजी सम्मेलन 2022 के अन्तर्गत किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न संस्थानों के 500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें डॉ. मनीष चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ रजिस्ट्रार का अवॉर्ड प्राप्त किया। सेज विश्वविद्यालय के चांसलर – इंजीनियर संजीव ने रजिस्ट्रार डॉ. मनीष चौधरी को बधाई दी एवं भविष्य में सेज विश्वविद्यालय एवं देश – विदेश में अपनी शिक्षा, ज्ञान और कौशल को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि सेज विश्वविद्यालय, सदैव ही प्रगतिशील और समाजोपयोगी कार्य करता रहा है एवं भविष्य में भी लगातार कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस विशेष उपलब्धि पर सेज विश्वविद्यालय के वीसी, विभागाध्यक्ष, विभागप्रमुख एवं प्राध्यापकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है