विशाल भौरासे रिपोर्टर

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड बैतूल (शहर) जोन-1 के सहायक यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉलेज चौक से मस्जिद चौक तक सडक़ चौड़ीकरण कार्य के कारण 30 अगस्त को 11 केवी कालापाठा एवं गंज फीडर में बिजली कटौती की जाएगी।
कालापाठा फीडर अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों लोहिया वार्ड, चुन्नी ढाना, राजेन्द्र वार्ड, सिविल लाइन, संजय कॉलोनी, मुर्गी चौक, शिवाजी वार्ड, स्वीपर कॉलोनी, जेएच कॉलेज रोड आदि क्षेत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसी तरह 30 अगस्त को ही 11 केवी गंज फीडर अंतर्गत आबकारी के पास, दिलबहार चौक, मैकेनिक चौक, बीजेपी कार्यालय भवन के पास, गुरुद्वारा रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गंज, हाथी नाला वाला क्षेत्र, बीएसएनएल के पास, पुलिस कॉलोनी आदि क्षेत्रों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है