Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



राजोद-आगामी त्यौंहारों के मद्देनजर थाना राजोद परिसर पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, त्यौंहारों पर सुझाव समस्याएं जानी, प्रशासन ने भी रखी अपनी बात। आगामी त्योहार जैसे हरतालिका तीज, दस दिवसीय गणेश उत्सव, तेजा दशमी, डोल ग्यारस, मुस्लिमों का चिहल्लुम आदि त्योहारों को ले कर पुलिस थाना राजोद पर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रवि शर्मा,थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश, चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी परमार, आरआई धुलिया पालिया,si गिलदारसिंह बघेल ,asi कैलाश चौहान, नंदकिशोर टंडावी,डावर प्रधान आरक्षक मंगल मेड़ा आरक्षक दिपक शर्मा, कैलाश बारिया आदि अधिकारियों ने आने वाले त्योहारों को शांति, सौहार्द व आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान आने वाली जनसमस्या व सुझावों से अधिकारियों को अवगत करवाया। थाना प्रभारी कनेश ने कहा ही गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की सार्वजनिक स्थापना वाले स्थापना की जानकारी देवें साथ ही प्रत्येक स्थापना स्थल पर स्थापना समिति अपने दो कार्यकर्ता स्थायी रूप से स्थापना स्थल पर हर दम मौजूद रखे, रात्रि में भी पंडाल की निगरानी के लिए दो व्यक्ति रखे जाएं जिनके नाम व मोबाइल नम्बर पुलिस थाने पर नोट करवाएं, कहीं कोई अप्रिय सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, भ्रामक अफवाहों पर ध्यान ना दें और ना ही कोई भ्रामक जानकारी सोसल मीडिया पर वायरल करें।इस बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, सरपंच जितेंद्र गामड़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह राठौर नंदराम नायमा, ओमनारायण संदला, मन्नालाल पुरोहित, सतीश राठौड़,वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहरलाल रजक, मुस्लिम कमेटी सदर बाबू खा आदि गणमान्य नागरिक व समिति सदस्य व नगर के पत्रकारगण उपस्थित थे।