Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अटेर मैं मेधावी छात्र छात्राओं का किया गया सम्मान समारोह।

अटेर -मुख्य अतिथि महोदय श्री दीपक पांडे जी संयुक्त संचालक शिक्षा लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर,विशिष्ट अतिथि श्री अशोक पवार जी सहायक संचालक शिक्षा लोक शिक्षण संभाग ग्वालियर, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री हरि भुवन सिंह तोमर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि श्री सत्यभान सिंह भदोरिया ए.डी.पी.सी.पुरस्कार दाता डॉक्टर श्री जे.एस. भदौरिया जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती उषा भदोरिया जी, संयोजक श्री के. जी.शर्मा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अटेर , प्राचार्य श्री अश्वनी श्रीवास्तव, एवं अटेर संकुल केंद्र पर पदस्थ सभी प्राचार्य एवं संकुल केंद्र अटेर के अंतर्गत आने वाले सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन करने वाले प्राचार्य श्री आरसी पांडे जमसारा,जिला से पधारे शिक्षा अधिकारी श्री संजीव दूरवार ,श्री गजराज सिंह भदोरिया श्री एस के तायल पूर्व बीईओ अटेर एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभी कर्मचारी अटेर थाना प्रभारी श्री उदय भान सिंह यादव एवं उनकी टीम अटेर जन शिक्षा केंद्र से श्री आकाश बौहरे एवं शिवकुमार शर्मा आदि सभी ने मां सरस्वती की बंदना कर कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार वितरण करते हुए कक्षा 12वी में प्रथम छात्रा सिम्मुल खान पुत्री हामिद खान को पुरूस्कार राषि 18000 रुपए का चेक एवं कक्षा 10वी मैं प्रथम छात्रा रुचि जैन को 12000 रुपए का चेक, प्रमाणपत्र ट्राफी देकर सम्मानित किया, साथ ही कक्षा 12वी में द्वितीय अनुज कुमार, त्रितीय निधी कुशवाह,और 10वी में द्वितीय सुमित श्रीवास, और तृतीय प्रशान्त शर्मा को डाक्टर श्री जे.एस. भदोरिया जी ने प्रमाणपत्र और ट्राफी देकर सम्मानित कर रिटायर शिक्षक श्री रामप्रकाश दीक्षित को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में उपस्थित छात्र छात्राओं और अटेर के सभी गणमान्य नागरिकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

न्यूज़ 24×7 अटेर से बालकिशोर मिश्रा के साथ मुकेश कुमार पुरुवंशी की रिपोर्ट