Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शाहपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की भी व्यवस्थाएं देखी

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति


बैतूल।नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री मालसिंह ने शुक्रवार को भैंसदेही में संचालित सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यहां शैक्षणिक गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही भवन में हो रहे लघु मरम्मत एवं आंतरिक सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने निरीक्षण के दौरान स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा जैन, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भैंसदेही श्री केसी परते सहित अन्य विभागीय अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

अपने भ्रमण के दौरान संभागायुक्त ने शाहपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का भी निरीक्षण किया। छात्रावास में उन्होंने साफ-सफाई एवं खानपान की व्यवस्था देखी एवं यह व्यवस्थाएं उत्तम गुणवत्ता की बनाए रखने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर श्री अनिल कुमार सोनी भी मौजूद थे।