विशाल भौरासे रिपोर्टर

———————————-
बैतूल।शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में पहले आओ-पहले पाओ राउंड प्रवेश अंतर्गत 10 सितंबर तक नवीन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही पूर्व के रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार के इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्भी किसी भी कियोस्क पर जाकर करा सकते हैं। आवेदक 05 सितंबर से 10 सितंबर तक पहले आओ-पहले पाओ राउंड के तहत स्वयं उपस्थित होकर इच्छित व्यवसाय में रिक्त सीटों के विरूद्ध प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। रिक्त सीटों की जानकारी एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। पहले आओ-पहले पाओ राउंड अंतर्गत खाली सीटों पर पुरूष आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है