Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विशाल भौरासे रिपोर्टर।

वर्तमान सरपंच तुलसीराम के आग्रह पर भी पाइप।वापस लौटाने से कर

रहे इंकार!

बैतूल।ग्राम पंचायत मंडई बुजुर्ग जनपद पंचायत बैतूल के ग्राम कुम्हारिया में पूर्व सरपंच भवानी शंकर के कार्य काल में हुई फर्जी वाड़ा की ग्रामीण खोल रहे पोल सूत्रों की माने तो नल जल योजना खुदाई के दौरान पुरानी नल जल योजना के लोहे के पाइप खुदाई में निकले थे। जो कि सरकारी संपत्ति है। इस बात को पूर्व सरपंच सीता भवानी शंकर द्वारा वर्तमान सरपंच तुलसी राम से छुपाई गई ऐसा आरोप सरपंच तुलसी राम ने लगाया है। इस उन्होंने बताया की उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। वंही ग्रामीणों के द्वारा नवनिर्वाचित सरपंच तुलसी राम को यह बात कुछ ग्रामीणों के द्वारा बताई गई। जानकारी में बताया गया की सरकारी संपत्ति गांव के कुछ लोगों के घरों में है। ग्रामीणों ने सरपंच तुलसी राम से कहा की इस पर कार्यवाही करवाओ हम भी तुम्हारे साथ हैं। सरकारी संपत्ति ग्राम पंचायत में जमा होना चाहिए यह बात ग्रामीणों की सुनकर वर्तमान सरपंच तुलसी राम पारधे एक्शन मोड में आकर मुनादी के माध्यम से गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर घूमे व ग्राम वाशियो से निवेदन कर पाइप वापस करने का आग्रह किया तो। कुछ ग्रामीणों ने ईमानदारी दिखाते हुए लोहे के पाइप ट्रैक्टर ट्राली में अपनी मर्जी से लाकर रख दिए जिनकी कीमत कबाड़ा लोहे के हिसाब से 15000 का आकलन किया जा रहा है। बाकी के कुछ लोगों ने पाइप वापस नहीं दिए हैं। व कहते है की सरकारी माल किसी के बाप का नही है ।

सरपंच श्री तुलसी राम पारधे ने बताया की लगभग 150 पाइप बताए जा रहे हैं। जोकि सरकारी संपत्ति है एक पाइप का वजन 50 से 60 किलो लगभग का है जो कि अवैध रूप से लोगों ने अपने घरों में रखे हैं।

कुवे की मोटर सहित ट्यूबेल की मोटर भी पचा गया पूर्व सरपंच सीता भवानी शंकर का साला


सूत्रों की माने तो से ग्रामीणों के द्वरा दी जा रही जानकारी के अनुसार ट्यूबेल एवं कुआं की मोटर भी पूर्व सरपंच सीता भवानी शंकर के परिवार में जप्त बताई जा रही है। जो कि पूर्व सरपंच के साले के ट्यूबवेल में है ऐसी अनेक संपत्ति कुम्हारिया में अवैध रूप से पूर्व सरपंच के रिश्तेदार एवं ग्रामीणों के पास है ऐसी जानकारी सामने आ रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियो से भी लोन के पास करवाने के बदले 5000 से 10000 की रिश्वत लेते थे पूर्व सरपंच

5000 से 10000 की फिरौती लेते थे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के लिए एवं राशि डलवाने के लिए ग्राम पंचायत मंडई बुजुर्ग निवासी कुमारिया के मेट भगवानदीन नारे भी ऐसा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत वाले हितग्राही है जिन्होंने सरपंच सीता भवानी शंकर को लोन पास करवाने के बदले पैसे दिये ये जानकारीखुद भगवानदास के द्वरा प्राप्त हुई है ।