Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

शांति, कानून व्यवस्था,सामाजिक समरसता शहर के लिए सर्वोपरि
_
सागर हमेशा से शांति का टापू है और रहेगा – कलेक्टर श्री आर्य
_
सद्भाव एवं भाईचारे के साथ करे आयोजन: पुलिस अधीक्षक श्री नायक
_
सर्व समाज की सर्वदलीय बैठक संपन्न
भुजबल जोगी चीफ
_
सागर।सामाजिक जवाबदेही तय कर करें आयोजन। सामाजिक समरसता शहर के लिए सर्वोपरि है। उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने सर्व समाज की आयोजित बैठक में व्यक्त किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, श्री मोती पटेल, श्री अनिल तिवारी, श्री जगन्नाथ गुरैया, श्री राजेश्वर संत, श्री अंकलेश्वर दुबे, श्री रमाकांत यादव, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री सुधीर यादव, श्री श्रीकांत सेन ,श्री कपिल स्वामी, श्री अनिल अहिरवार, श्री हरगोविंद मिश्रा, श्री रामावतार पांडे, श्री राहुल खरे ,श्री मनोज पांडे ,श्री अबरार मुक्ति सहित समस्त समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि सागर हमेशा से शांति का टापू कहा जाता है और इसे बनाए रखने के लिए आपकी जागरूकता अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए हमें आज से ही प्रयास करना प्रारंभ होंगे।
उन्होंने कहा कि शब्द एवं शांत समाज के लिए समाज की समरसता एवं एकता अति आवश्यक है । इसे बनाए रखने के लिए हम सब को एक होना होगा। कोई भी बाहर की ताकत सागर का शांत वातावरण न बिगाड़ सके, इसके लिए हमें जागरूक रहना होगा ।
पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने कहा कि शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमें एक होकर कार्य करना होंगे। उन्होंने कहा कि देशहित एवं समाज के साथ शहर हित ही सर्वोपरि होता है। इसके लिए सामाजिक एकता आवश्यक है ।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराधी को समाज से न जोड़ा जाए, क्योंकि अपराधी, अपराधी होता है और समाज, समाज होया है। अपराधी की कोई भी जाति का वर्गीकरण न करें।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी आयोजन यदि करें तो उसके लिए पूरी नैतिकता, कानूनी, सामाजिक सुरक्षा, शांति की जवाबदेही तय करते हुए करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्थिति में कानून एवं शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो पुलिस एवं जिला प्रशासन अपना कार्य करेगा।
इस अवसर पर समस्त सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं आश्वासन दिया कि सागर हमेशा से शांति का टापू रहा है और रहेगा ।इसकी शांति एवं कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में नहीं बिगड़ने दी जाएगी।