संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा


सिंघाना में छात्रावास अधीक्षिका ने निकाला बेतुका आदेश
जी हां आज हम बात कर रहे हैं धार जिले के नगर सिंघाना की जहां पर कुछ दिन पूर्व रक्षाबंधन से लेकर अष्टमी तक प्रशासन की बिना अनुमति से बंद रखा गया छात्रावास जिसको लेकर पत्रकारों ने जानना चाहा तो..।
कन्या छात्रावास की अधीक्षिका जमना सूर्यवंशी ने लड़कियों के छात्रावास का हवाला देकर पत्रकारों और मिडिया कर्मियों को बिना किसी सक्षम अधिकारी की लिखित अनुमति के प्रवेश पर रोक लगा दी।
इस पर नगर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है । पत्रकारों का कहना है कि आदेश में सिर्फ पत्रकारों को रोक लगाई अन्य किसी पर नहीं, इससे प्रतीत होता है कि छात्रावास में कोई घपला किया जा रहा है और छात्रावास अधीक्षिका द्वारा ऐसा आदेश बिना किसी संदर्भ के निकाला यह भी संदेह पैदा करता है । इस तरह के आदेशों से पत्रकारों के आत्म सम्मान को ठेस लगती है ।इस तरह पत्र छात्र वास के बाहर लगाया गया।
-पत्रकार-मीडिया”-बन्धुओ पर प्रवेश निषेध लिख कर-“देश के चौथे स्तम्भ”- को बदनाम करने की कुचेष्टा की गई है जो निंदनीय है !हम इसका पुरजोर तरीके से विरोध करते है!साथ ही शिक्षा विभाग से मांग करते है कि उपरोक्त लिखी गई “टिप्पणी”को तत्काल हटाते हुए,सम्बंधित अधीक्षिका के विरुद्ध कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें!
जिसे लेकर पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,संजय मिश्रा,दिलीप राठौड़,मनोहर परमार,फिरोज खान,रफीक खान,विजय राठौर,विजय बरफ। कलीम खान,पंडित नंदन शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवम संभागीय ब्यूरो चीफरोष ने व्यक्त किया ।
सिघाना से संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की विशेष रिपोट

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया