*युवा मोर्चा प्रदेश भर में 75 लाख वृक्षारोपण कर हरा-भरा मध्यप्रदेश बनाएगा*
*हरा-भरा मध्य प्रदेश अभियान को जन अभियान बनाना है – अतुल रमेश पाठक*
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान को लेकर कहा कि यह एक ऐसा अभियान है, जिसके द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संपूर्ण मध्यप्रदेश में पर्यावरण संरक्षण तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसे संकट का सामना करने के लिए 75 लाख पौधे रोपेगे। अतुल रमेश पाठक ने कहा है कि इस अभियान को जन अभियान बनाना है, इसके लिए युवा मोर्चा कार्यकर्ता शहरी वार्डों में और ग्रामीण पंचायतों में वृक्षारोपण करेगा। वृक्षारोपण के माध्यम से हमें प्रकृति के प्रति अपनी नैतिक कर्तव्य का निर्वहन करना है।
युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत 3 चरणों में 75 लाख पौधे संपूर्ण मध्यप्रदेश में रोपे जाएंगे और हमारे भिंड जिले में 3 चरणों में 1लाख पैंतीस हजार पौधे रोपे जाएंगे। पहला चरण 11 सितंबर से शुरू होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक चलेगा, द्वितीय चरण 18 सितंबर से शुरू होगा और 25 सितंबर को श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस तक चलेगा और अंतिम तृतीय चरण 26 सितंबर से शुरू होगा और महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754
More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन