ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा







पीपली ग्राम की एकता विद्या विहार पिपली में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसका संचालन विद्यालय की छात्रा कुमारी हर्षिता व पूनम द्वारा किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि के रूप में पधारे पत्रकार संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवम संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा व संस्था के प्राचार्य संतोष काग द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया व राधा कृष्णन जी के जीवन से जुड़ी बातें बताई गई । तत्पश्चात बच्चों द्वारा मां सरस्वती वंदना व कहानी कविता आदि कार्यक्रम संचालित किए गए कार्यक्रम के अंत में पंडित नंदन शर्मा की बालिका कुमारी श्रीयांशी शर्मा द्वारा सभी शिक्षकों को श्री फल व गिफ्ट भेंट किया गया वह स्कूल के बच्चों द्वारा भी सभी शिक्षक व पधारे अतिथि को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया अंत में संस्था के शिक्षक श्री हितेश चोयल द्वारा पधारे गया अतिथि व सभी बच्चों का आभार व्यक्त किया गया पीपली से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खास खबर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया