शेख आसिफ़ रिपोर्टर

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान खण्डवा द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के प्रशिक्षण केंद्रों पर शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में डायरेक्टर द्वारा सभी प्रशिक्षकों को शिक्षक दिवस कि शुभकामनाए देते हुए कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए भारतभर में आज के दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधकृष्णन शिक्षा में बहुत विश्वास रखते थे। उन्हे अध्यापन से गहरा प्रेम था।एक आदर्श शिक्षक के सभी गुण उनमें विद्यमान थे।गुरु शिष्य परम्परा भारत की संस्कृति को एक अहम ओर पवित्र हिस्सा है। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान द्वारा पांच दिवसीय प्रोग्राम में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान में अपना महत्पूर्ण योगदान देने वाले प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया । कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्रशिक्षकों को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए गए साथ ही डांस, कविता, गायन गतिविधियां की गई। डायरेक्टर माधुरी शर्मा, सोनाली आर्य, भावना रूगंटा, सैय्यद इम्तीयाज अली, अंगित पी., बलराम सिकरवार, प्रशिक्षक हेमा यादव, अंजु वर्मा, वैशाली सेन, नजमा खान, अनिशाखान, बुशरा शेख, फ़िरदौस शेख, निशाद कुरैशी एवम प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण