विशाल भौरासे रिपोर्टर


बैतूल।जिले में हो रही लगातार बारिश से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने लगा है। खेतों में जल भराव से फसल बर्बादी की कगार पर आ चुकी है सोयाबीन फसल की ग्रोथ भी रुक गई है फसल पीली पड़ चुकी और गलाव की िस्थति बनने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर कुछ दिन बारिश नहीं रुकी तो सोयाबीन फसल बर्बाद हो जाएगी और किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ जाएगा।
मालूम हो कि सोयाबीन फसल जिले में सर्वाधिक रकबे में बोई गई है। बुजुर्ग मंड़ाई के किसान ओमप्रकाश साठे के मुताबिक जिले के अधिकांश क्षेत्र में फसलों की िस्थति ठीक नहीं है वो कहते है की उनके खेत की फसल पूरी तरह पीली पड़ चुकी है। सरकार हमारी तरफ ध्यान दे तब ही हम अपनी स्थिति में सुधार ला सकते है।उन्होंने कहा है उनके ही ग्राम के दीना खोड़के, रघुनाथ डाबरे, शिव पूंणड़े भी इस समस्या से जूझ रहे है।
रघुनाथ डाबरेका कहना है इस बार सोयाबीन का बीज भी महंगा मिला और कचरा मारने की दवा के अलावा अन्य दवाएं वे खेत में डाल चुके है। इसमें करीब 18 हजार 500 रुपए प्रति हैक्टेयर के मान से किसान फसल में राशि खर्च चुके है। और अब भारी बारिश के चलते फसल खराब हो चुकी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है