Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

लक्ष्य एवं उद्देश्य एक हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं
_
विद्यार्थियों के लिए स्कूली शिक्षा एवं परिवार उन्नति की पहली सीढ़ी: कलेक्टर श्री आर्य
_
एजुकेशन फॉर ऑल के तहत आयुषी ने लिया कलेक्टर का साक्षात्कार

सागर।लक्ष्य एवं उद्देश्य हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता विद्यार्थियों के लिए स्कूली शिक्षा एवं परिवार उन्नति की प्रथम सीढ़ी होती है ।
उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने आज एजुकेशन फॉर ऑल योजना के तहत शासकीय पंडित रविशंकर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा आयुषी द्वारा कलेक्टर श्री दीपक आर्य के साक्षात्कार के दौरान व्यक्त किए। एजुकेशन फॉर ऑल योजना मध्यप्रदेश की चयनित विद्यालयों में लागू की गई है जिसमें शासकीय रविशंकर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का चयन किया गया है।
विद्यालय के प्रभारी श्री सुमित सिंह राठौर श्रीमती सुनीता कोरी श्री नीरज पुरी ने बताया कि शासन के निर्देश पर एजुकेशन फॉर ऑल योजना के तहत समस्त गतिविधियां कराई जा रही हैं। जिसके तहत कलेक्टर श्री दीपक आर्य का संस्था की छात्रा कुमारी आयुषी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के दौरान कु. आयुषी सोनी ने कलेक्टर श्री दीपक आर्य से एजुकेशन फॉर ऑल के तहत शासन द्वारा दिए गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर जानना चाहा ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बड़े ही सहज एवं सरल होकर कुमारी आयुषी सोनी के प्रश्नों का उत्तर दिया। उनकी प्रारंभिक एवं महाविद्यालय शिक्षा स्वतंत्रता दिवस बचपन की यादें, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में विद्यार्थियों की जिम्मेदारी एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था से संबंधित प्रश्न सहित उनकी रोल मॉडल एवं आदर्श के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय विद्यालय में हुई। उसके बाद उन्होंने नवोदय विद्यालय में अध्ययन किया। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की ।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एवं प्रमुख त्योहारों पर वह स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी निकाला करते थे, जो आज के दौर में बहुत कम हो गई हैं ।
कलेक्टर श्री आर्य ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि समस्त विद्यार्थी अपने विवेक से फैसला करें और मन लगाकर पढ़ाई करें। अपना लक्ष्य एवं उद्देश्य एक बनाए, जिससे कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है और भविष्य उज्जवल होगा।
उन्होंने कहा कि हमेशा अच्छा सोचें एवं अच्छे मित्र बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपने माता-पिता एवं गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने अपना रोल मॉडल अपने माता-पिता एवं गुरुओं को माना। वे अपना आदर्श राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ परिवार की जिम्मेदारियां को भी समझ कर उनको पूरा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मां के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा सर्वोपरि होती है।
उन्होंने एजुकेशन फॉर ऑल के तहत समस्त छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक परिवार को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।