विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल। 3 दिवसीय बैतूल प्रवास पर आ रही राज्य अतिथि दर्जा सीजी राजमाता श्रीमती फुलवादेवी की सुरक्षा को लेकर सोमवार श्री मांझी अंतराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रवण परते ने बताया कि श्री मांझी अंतराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था एवं अखिल भारतीय माता दंतेवाडिन समाज समिति द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्रांतीवीर हीरा सिंह देव उर्फ कंगला मांझी सरकार की धर्म पत्नी राजमाता श्रीमती फुलवादेवी कांगेजी राष्ट्रीय अध्यक्ष (राज्य अतिथि दर्जा सीजी ) नई दिल्ली भारत होगी तथा झारखण्ड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं तेलंगाना आदि राज्यों से भी प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित होंगे। 1 से 3 अक्टूबर तक आ कार्यक्रम में बैतूल आ रहे अतिथियों की फॉलो, पायलेटिंग, सुरक्षा एवं रूकने की उचित व्यवस्था किए जाने को लेकर संस्था ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इसके अलावा 2 अक्टूबर को विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र दिया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है