ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ा दी गई है । पूर्व में इस योजना में आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जून तक थी । योजना में हल्का स्तर पर पटवारी एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव अपने क्षेत्र अंतर्गत आवेदनकर्ता के ै।।त्। ।चच के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर सकेंगे । योजना में आवेदक स्वयं भी ै।।त्। ।चच के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में जो पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं उनके लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है । श्री आर्य ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, कि बिना सक्षम कारण के आवेदनों को निरस्त नहीं किया जाये और सम्यक जांच की जाना सुनिश्चित करें, जिससे कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे ।
कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि समय-समय पर अभियान में की गई कार्यवाही की समीक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त नए आवेदनों की कार्यवाही भी समय-सीमा में पूरी की जाए ।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग