Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पत्रकार वार्ता में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने युवा मोर्चा के पौधरोपण व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाडा के रूप में मनायेगी। इस दौरान प्रदेश भर में रचनात्मक एवं सेवा कार्यो के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चित्र प्रदर्शनी प्रदेश एवं जिला स्तर पर लगायी जायेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कही।
मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार श्री विवेक जोशी ने युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के बारे में जानकारी दी और कहा कि मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पार्टी का एक बडा अभियान हाथ में लिया है। जिसके अंतर्गत तीन चरणों में प्रदेश भर में 75 लाख व जिले मे प्रत्येक चरण में 45000 पौधारोपण किया जायेगा। साथ ही मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा । इस अभियान की सफलता के लिए वार्ड स्तर पर मोर्चा ने समिति गठित की है। इस कार्यक्रम को प्रभावी बनाने में पार्टी के हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अजजा मोर्चा 17 सितंबर से 26 नवंबर संविधान दिवस तक सेवा बस्तियों और अनुसूचित जाति के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलायेगा। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर सेवा पखवाडे के अंतर्गत बूस्टर डोज के लिए जनजागरण अभियान के साथ ही रचनात्मक और सेवा कार्या में जुटेंगे। 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर पुष्पांजलि के कार्यक्रम होंगे, जिसके बाद कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम में उदबोधन होगा। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री जी की मंशानुसार खादी की बिक्री बढे, इसके लिए खादी वस्त्रों की खरीदी और प्रचार प्रसार करेंगे। पत्रकार वार्ता में महापौर मुकेश तटवाल , महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल, मिडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष व कार्यक्रम प्रभारी जयंत राव गरुड़, योगेश सांगते उपस्थित थे ।