इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

महिदपुर नगर के निवासी डॉक्टर सैय्यद इरशाद अली जिन्होंने अपनी स्नातक से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली से फ्रेंच भाषा में की जिसके बाद उनका सिलेक्शन कतर के एक स्कूल में फ्रेंच शिक्षक के रूप में हुआ, डॉक्टर सैय्यद इरशाद अली कतर देश में फ्रेंच के शिक्षक हैं और पिछले 5 महीने से कतर में सेवा दे रहे हैं जिन्हे एम.ई.एस.आई.एस के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में नामित किया गया और भारत के माननीय राजदूत, भारत के शिक्षा मंत्रालय की और से कतर में आई.सी.सी. में महामहिम डॉ दीपक मित्तल द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस खुशी के मौके पर पिता सैय्यद इलियास अली, भाई सैय्यद एजाज़ अली, सहित परिवार के सभी सदस्यों, इष्ट मित्रों व रिश्तेदारों आदि ने हर्ष व्यक्त कर डॉक्टर सैय्यद इरशाद अली को फोन कॉल व संदेश के माध्यम से बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया।
उक्त जानकारी डॉक्टर सैय्यद इरशाद अली के मित्र पत्रकार जुबेर खान जेबीएम द्वारा प्राप्त हुई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है