पंकज दुबे रिपोर्टर





प्रभारी पं रमेश दुबे जी ने ली बूथ प्रभारी सहप्रभारी त्रिदेव की बैठक की चुनावी समीक्षा।
जुन्नारदेव – नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रभारी पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी, पूर्व विधायक श्री नत्थन शाह कवरेती, वरिष्ठ श्री आशीष ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्री कमलेश उईके भाजपा नगर के बूथ प्रभारी सहप्रभारी त्रिदेव की बैठक ली।
पूर्व विधायक श्री दुबे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश उईके ने बूथ प्रभारी सहप्रभारी त्रिदेव एवं स्थानीय प्रमुख कार्यकर्ताओ के साथ विस्तृत चर्चा कर चुनावी समीक्षा की है।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने कार्यकर्ताओ से कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रत्येक बूथ और अपने वार्ड को जिताने की जिम्मेदारी के साथ काम करना है एकसूत्र में बंधकर इस महत्वपूर्ण निर्वाचन में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हुए संगठन सर्वोपरी के भाव को लेकर काम करेंगे तभी हर बूथ में कमल खिलेगा।
इस दौरान जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम पंचायत बिलावर कला के ग्रामीणों ने भाजपा की रीति नीति विचारधारा से प्रभावित होकर पूर्व विधायक श्री दुबे जी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मंडल अध्यक्ष मोनू जैन ने संगठन की रूपरेखा बताई।
बैठक में जिला मंत्री दर्शन मिगलानी, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, वरिष्ठ विष्णु शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, ओमी हुडिया,प्रवीण चौहान, रीता सेन, रंजिता डेहरिया, गोवर्धन यदुवंशी, गौरव शर्मा,अंकुर रघुवंशी,रीता सेन, अरुण परते, संजय जैन,अभिषेक पारे,अमन सोनी, प्रतीक संकत सहित मातृशक्ति व स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है