ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

सागर।मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ-दर्शन कराने के लिए 17 सितंबर को 5 ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें भिंड से अयोध्या वाराणसी, डॉ. अंबेडकर नगर (महू) इंदौर से रामेश्वरम, रीवा से तिरुपति, बुरहानपुर से वैष्णो देवी और बालाघाट से द्वारिका सोमनाथ तक की ट्रेन शामिल है। इन ट्रेन में 5 हजार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ-दर्शन करेंगे।
प्रदेश के 60 वर्ष के पुरूष और 58 वर्ष की महिला या उससे अधिक आयु के नागरिक, जो आयकर दाता नहीं है। वे इस योजना में तीर्थ-दर्शन कर सकते हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर है। आवेदन संबंधित जिले में निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय या कलेक्ट्रेट द्वारा निर्धारित अन्य विज्ञप्ति स्थानों पर जमा किए जा सकेंगे।
RM : https://bit.ly/3AZXEZx

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*