ब्यूरो वाजिद अली कुरेशी
*दुनिया के 136 देशों में आज फिजियोथेरेपी से हो रही बेहतर चिकित्सा*



इंदौर ।फिजियोथेरेपी एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है,जिसमे मरीज को न अधिक दवा की आवश्यकता होती है और अस्पताल में भर्ती होने की।इसमें मरीज को दर्द भी नही होता है। आज दुनिया के 136 देशों में इस चिकित्सा से बेहतर ट्रीटमेंट हो रहा है। अब एक मरीज का इलाज फिजियोथैरेपिस्ट डायरेक्ट भी कर सकता है।
यह बात फिजोथेरिपस्ट डॉक्टर संजीव झा ने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे पर प्रीतम दास सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में कही आयोजन इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरिपस्ट और वूमेन सेल ने मिलकर आयोजित किया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ,सांसद श्री शंकर लालवानी जी, डॉ डीके तनेजा जी, ,एसडीएम श्री पवन जैन थे।
यह जानकारी देते हुए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महेश साहू ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों की डांस और नृत्य स्पर्धा हुई। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया गया। एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को भी आए हुए अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह चिन्ह भेंट किया । जिसमें डॉक्टर रेशमा खुराना प्रिंसिपल ऑफ इंडेक्स मेडिकल कॉलेज ,डॉक्टर सकीना कांच वाला central zonal head iapwc, डॉक्टर पिंकी टोपीवाला शामिल है डॉ विवेक जैन को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया क्योंकि उनके देखरेख में ही यह कार्यक्रम संभव हो पाया और डॉक्टर महेश साहू को ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के लिए पुरस्कार मिला।अतिथि स्वागत फिजियोथेरेपईस्ट डा. , डॉ रेशमा खुराना ने किया।कार्यक्रम का संचालन किया डॉ. चित्रलेखा घोष ने।कार्यक्रम में करीब 200 फिजियोथेरिपस्ट और स्टूडेंट्स शामिल हुए।
*इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के कार्यक्रम में डॉ. संजीव झा ने कहा*।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी