Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उच्च शिक्षा महाविद्यालयीन जनभागीदारी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल की मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा से भेट।

मिलकर कर्मचारियाें की मांगाें व समस्याओं से कराया अवगत

स्टेट हैड एम.पी.अभिषेक शर्मा

राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा के राजगढ़ प्रवास के दौरान उच्च शिक्षा महाविद्यालयीन जनभागीदारी कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं से अवगत कराते हुवे ज्ञापन सोपा। जनभागीदारी कर्मचारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष राजगढ़ हितेश गुरगेला ने जानकारी देते हुवे बताया कि माननीय अध्यक्ष महोदय को प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कई वर्षों से जनभागीदारी निधि से कार्य कर रहे कर्मचारियों की वाजिब समस्याओं को लेकर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंशीवाल एवं दीपक जाटव ने शासकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आने के दौरान लंबित मांगो से अवगत कराया जिसमे संघ की एकमात्र मांग स्थायिकर्मी योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु अनुरोध किया जो शासन स्तर पर लंबित है । वही वर्तमान में प्रदेश के कई महाविद्यालयो में श्रम विभाग के नियमो की अवहेलना करते हुवे न तो कर्मचारियों को कलेक्टर दर से पारिश्रमिक प्रदान किया जा रहा है और न ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के निर्देशो व स्वय उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आदेश प्रसारित होने के बाद भी कर्मचारियों का ईपीएफ कटोत्रा किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

जनभागीदारी कर्मचारी संघ की मांग व समस्या सुनने के बाद मप्र राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचन्द्र शर्मा द्वारा कहा कि आप लोग महाविधालय के एक महत्वपूर्ण अंग है जो ऑनलाइन कार्यो को संपादित करते है। कर्मचारी हित मे जल्द कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों का निराकरण शासन स्तर से करवाने हेतु उनके द्वारा आश्वासन दिया गया!!