सरिता पाटीदार रिपोर्टर

मनावर के सिविल हॉस्पिटल में रविवार को दृष्टि नेत्रालय दाहोद का नेत्र शिविर शोभागमल व्होरा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र मनोज व्होरा द्वारा आयोजित किया गया ।शिविर में 84 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया जिसमे16 रोगियों को दाहोद पहुंचाया गया । शेष मरीजो को दवाईया एवम चश्मे के नंबर दिए गए । संस्था प्रमुख जी एस चौहान के निर्देशन मे नारायण सेवा समिति द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को आयोजित किया जाता है। शिविर मे प्रवीण पाल, दाहोद के डाक्टर, नारायण सेवा समिति के रमेश कुशवाह प्रह्लाद मंडलोई एवम जगदीश चंद्र पाटीदार अध्यापक का सहयोग रहा।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*