*सागर में नवविवाहिता ने की मौत:घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला शव, जनवरी में हुई थी शादी सागरएक घंटा पहले फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिताh का शव*।
ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में सोमवार को नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा पति पुनीत शर्मा उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था।
सूचना पर गोपालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतका प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा की शादी जनवरी माह में श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत शर्मा के साथ हुई थी। मृतका का मायका कटनी में है। मामले में पुलिस ने मृतका प्रतिष्ठा के मायके पक्ष को घटनाक्रम की सूचना दे दी है।
गोपालगंज थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि नवविवाहिता ने आत्महत्या की है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। मामले में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए जाएंगे। जिसके बाद आत्महत्या का कारण सामने आ सकेगा। मामले से जुड़े हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
कटनी जंक्शन के बाहर नशेड़ियों का जमावड़ा, यात्रियों की सुरक्षा पर उठे सवाल