Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री ने किया उपकेंद्र पाटी का वर्चुअल लोकार्पण


पाटी -मध्यप्रदेश के उपभोक्ताओं को 24 घंटे सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य शासन का ध्येय है । गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वसनीय विद्युत प्रणाली विकसित करने हेतु राज्य में विद्युत अधोसंरचना का सतत रूप से विस्तार किया जा रहा है। इसी श्रंखला में आज बड़वानी जिले के पाटी तहसील के 132/33 केवी उपकेंद्र पाटी का शुभारंभ वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है। उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने शनिवार को भोपाल में आयोजित मिशन अर्थ कार्यक्रम के दौरान उपकेंद्र पाटी का वर्चुअल तरीके से शुभारंभ करते हुए कही।
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पशुपालन मंत्री एवं बड़वानी विधायक श्री प्रेम सिंह पटेल ने बताया कि यह परियोजना उपकेंद्र जुलवानिया से 41.174 किलोमीटर पारेषण लाइन का निर्माण कर 47.962 करोड रुपए में पूर्ण हुई है । उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लोकार्पण होने से 42 ग्रामों को अच्छी गुणवत्ता के साथ निर्बाध रूप से विद्युत प्राप्त होने लगेगी। इसी तरह उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा के ग्राम चिखलिया एवं गंधावल फीडर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को निर्बाध रूप से विद्युत मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के 117 ग्रामों के लगभग 27000 उपभोक्ता इससे लाभान्वित होंगे। जिसमें 18500 घरेलू, 8000 कृषि पंप उपभोक्ता एवं करीब 500 औद्योगिक एवं व्यवसायिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
ग्राम पखालया में आयोजित कार्यक्रम कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल ने उप केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब जिले के लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलने लगेगी। जिससे क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का लक्ष्य है सभी घरों में 24 घंटे उचित गुणवत्ता की घरेलू बिजली प्रदान करना तथा कृषि हेतु थ्री फेस पर लगातार कम से कम 10 घंटे अच्छे गुणवत्ता की बिजली प्रदान करना और इसी क्षेत्र में प्रदेश की सरकार सतत कार्यरत है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि श्री तेजमल भावसार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री हीरा यादव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि श्री महेश भावसार, श्री अजय यादव, श्री राम पांडे, जूनाझिरा के सरपंच श्री कैलाश वास्कले, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी, कार्यपालन यंत्री श्री एस के दुबे एवं श्री राजीव गुप्ता, अधीक्षण यंत्री बड़वानी श्री एसके पाटिल, कार्यपालन यंत्री श्री के एस मालवीय, तहसीलदार श्रीमती आशा परमार उपस्थित थे

।पाटी से दिपक मालवीया की रिपोर्ट