ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

सागर कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सभी अधिकारियों को केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिला पंचायत सीईओ श्री क्षितिज सिंघल नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन तथा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ उक्त अभियान के क्रियान्वयन की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि अभियान के तहत शासन की 33 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में सभी अनुविभागीय अधिकारियों जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे कराया जाएगा।
अभियान में मैदानी अमले जैसे पंचायत सचिव, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिविर में शामिल होने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर उन्हें प्रशिक्षित करने के निर्देश कलेक्टर श्री आर्य ने दिए। उन्होंने शिविर मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है