किरण रांका रिपोर्टर

इन्ही वाक्यों के साथ मार्टिनेट कान्वेन्ट उ.मा.वि. अलीपुर आष्टा मे मनाया गया हिन्दी दिवस स्थानीय मार्टिनेट कान्वेन्ट उ.मा.वि. अलीपुर आष्टा ने सप्ताह भर हिन्दी दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किये गये है इसमें निबंध लेखन, हिन्दी व्याख्यान, हिन्दी भाषण शिक्षकों द्वारा काव्य निशा का आयोजन किया गया। साथ ही हिन्दी विषय से संबंधित वस्तुनिष्ठ पेपर का आयोजन भी किया गया। नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिन्दी दिवस के बारे मे अपने विचार व्यक्त किये जिसे सभी ने बहुत ही सराहा गया। संगीत शिक्षक श्रीराम श्रीवादी, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कविवर अतुल जैन सुराना ने भी काव्य के माध्यम से हिन्दी की महत्ता को बताया। परीक्षा का आयोजन तीन वर्गो मे किया गया था प्रथम वर्ग कक्षा 2 से 5वीं तक के विद्यार्थी कृतिका मेवाडा प्रथम स्थान, जिकरा शेख द्वितीय स्थान, रिधिमा खत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया द्वितीय वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थी दिव्या चौधरी, अंजली मालवीय, प्रथम स्थान अनुराधा मालवीय, कनक महेवश्वरी और विद्या पेरवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, नीलम मालवीय, फायजा फातिमा, गुलफशा, प्रतिज्ञा मेवाड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, तृतीय वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अश्विन सोनी प्रथम स्थान, प्राची गुठानिया द्वितीय स्थान और रेणुका मेवाड़ा, आर्जव जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये विद्यार्थियों को शील्ड देकर शाला प्राचार्य विनीत कुमार त्रिवेदी, उप प्राचार्य नेहा तिवारी, एकेडमिक इंचार्ज शिखा तिवारी, ऑफिस इंचार्ज रेखा शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक के.डी. बैरागी एवं अन्य शिक्षको ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन साक्षी झंवर ने किया।
More Stories
स्व. ओम नामदेव का नगर विकास में योगदान स्मरणीय रहेगा – कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष.
हनुमान जन्मोत्सव बड़े धुमधाम से मनाया
पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव शोकसंवेदना व्यक्त करने नामदेव निवास पहुंचें