बसंत यादव रिपोर्टर



कल धार जिले के कुक्षी मे शराब माफियाओ के द्वारा कुक्षी के एसडीएम नवजीवन पंवार ओर तहसीलदार के ऊपर हमला कर दिया था। इस मामले आज अलीराजपुर जिला प्रशासन की टीम कर्मचारी कालोनी के पीछे सेमल पाटी में पहुची जहा प्रशासनिक अमले द्वारा आरोपी सुखराम के मकान का एक हिस्सा ध्वस्त किया आपको बता दे कि उक्त मकान में तकरीबन नो सो फिट अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया सूत्रों के मुताबिक धार जिले में हुई शराब माफियाओ द्वारा एस डी एम व तहसीलदार को बंधक बनाकर मारपीट की घटना मे उक्त मकान मालिक के होने की बात बताई गई जिसके कारण अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। इस कार्यवाही के चलते अलीराजपुर एस डी एम लक्ष्मी गामड़, एस डी ओ पी सु श्री श्रद्धा सोनकर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरदास सैनानी ,थाना प्रभारी शिवराम तरोले, यातायात प्रभारी सुभाष सतपडिया, समेत पुलिस बल की मौजूदगी में कार्यवाही की गई।ख़बर लिखे जाने तक कार्यवाही जारी कुक्षी से तहसील रिपोर्टर बसंत यादव की खास खबर

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया