बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर



उमरेठ – तहसील मुख्यालय उमरेठ के नेहरू चौक में स्थित रुचि किराना एवम होटल एस के संचालक पूर्व जनपद सदस्य व पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष शुभाष उर्फ नबलू साहू की दुकान एवं मकान में एक सितम्बर की बीती रात लगभग 3 बजे के करीब अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गयी थी जिसमें सुभाष उर्फ नबलू साहू उम्र 54 वर्ष, पत्नी संतोषी साहू उम्र 42 वर्ष, मूक बधिर व बहु विकलांग पुत्री रुचि साहू उम्र 22 वर्ष, पुत्र रूपेन्द्र साहू उम्र 18 वर्ष व पुत्र उपेन्द्र साहू उम्र 16 वर्ष बुरी तरह झुलस गये थे जिसमें 1 सितम्बर को ही मूक बधिर व बहु विकलांग पुत्री रुचि साहू की छिन्दवाड़ा से नागपुर ले जाते समय रास्ते मे ही मृत्यु हो गयी थी तथा रूपेन्द्र साहू उम्र 18 वर्ष का नागपुर के निजी अस्पताल मेडिट्रीना में ICU में भर्ती कर ईलाज चल रहा था जिसका आज 15 सितम्बर की बीती रात दुःखद निधन हो गया। घटना से नगर में शोक व्याप्त है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया