ब्लॉक ब्यूरो अर्चित चौकीकर

डॉक्टर की भारी कमी से जूझ रहे मुलताई के सरकारी अस्पताल को 3 नए डॉक्टर मिल गए है इस संबंध मे संचानालय स्वास्थ्य सेवाए सतपुड़ा भवन भोपाल ने एक
आदेश जारी किया इसमें चिकित्सा स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के समय प्रस्तुत किए गए अनिवार्य सेवा के बंध पत्र के अनुक्रम में वर्ष 2022 मे स्नातक पाठ्यक्रम पूर्ण किए जाने पर एक वर्ष की अवधि के लिए पर स्थापना की जाती है ।
ऐसे में मुलताई के सरकारी अस्पताल में 3 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है बताया जा रहा है कि मुलताई अस्पताल के लिए डॉक्टर अभिषेक अहिरवार, गोकुल पाटीदार और गरिमा अलावा की नियुक्ति मुलताई में की गई है सभी ने ज्वाइन भी कर लिया है वहीं पट्टन में मोहित खातरकर
और बोरदही के लिए डॉक्टर वसीम खान को नियुक्त किया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया