Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं में फूंका जोश

सारनी – VD Sharma – नगरपालिका चुनाव को लेकर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सारनी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सारनी से मेरा पुराना संबंध है। जब मैं विद्यार्थी परिषद में काम करता था तब सारनी आया था। इसके बाद नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी तब भी मैं सारनी आया था। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। सभी कार्यकर्ता इस चुनाव में मेहनत करें और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए। श्री शर्मा ने कहा की नेहरू जी नेकहा था कीजनसंघ को कुचल दूंगा तब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जेल के अंदर से कहा था कि जनसंघ को कुचलने का विचार जिनके मन में आया है उस विचार को हम खत्म कर देंगे धारा 370 देश में खत्म हो गई है और कांग्रेस भी देश के अंदर खत्म होने की कगार पर है।

गुरूवार को नगर पालिका सारनी के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा आज सारनी पहुंचे। सारनी पहुंचने के पहले शाहपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता बेनीप्रसाद से उन्होंने भेंट की। इसके अलावा घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सज्जन सिंह उइके के निवास पर भी पहुंचे और वहां उन्होंने सज्जन सिंह उइके के चित्र के समीप श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद बगडोना में स्थानीय नागरिकों और कालोनाईजर्स ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला प्रभारी सुजीत जैन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, बैतूलबाजार नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर पवार, बाबा माकोड़े के अलावा स्थानीय भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा घोड़ाडोंगरी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती गीताबाई उइके,पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, भाजपा कांतिलाल यादव मौजूद थे। सारनी पहुंचने पर उन्होंने पौधारोपण किया और उन्हें हरा भरा मध्य प्रदेश अभियान के लिए पौधा भी भेंट किया गया।