Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली / खुदिया स्यानी नदी पुल से एक किलोमीटर दूर जिनवान्या रास्ते पर एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान दीपक राजपूत सिराली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को खुदिया मोरगड़ी रोड़ पर स्यानी नदी के पास एक टप्पर पर सिराली के दो दोस्त दीपक राजपूत एवं शुभम राजपूत विक्रमपुर ने वहां अपनी बाइक खड़ी कर शराब पार्टी की उसके बाद 9 बजे के लगभग दोनो नदी के पुल के पर आये। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और जोर-जोर से आवाज आई। आवाज सुनकर खुदिया निवासी अनिल राजपूत जब पुल के पास पहुचा तो वहां पर एक चप्पल दिखाई दी। और कोई भी नही दिखा। कुछ ही दूरी पर एक मोटर साइकिल दिखाई दी, वही घटना की जानकारी सिराली पुलिस को दी गई। उसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुची और मोटरसाइकिल ओर युवको के बारे में आसपास बातचीत की गई तो ग्रामीणोण ने बताया कि टप्पर पर दो युवक पार्टी कर रहे थे। मोटरसाइकिल उनकी बताई गई है। घटना की जानकारी पुलिस ने विक्रमपुर ओर सिराली में उनके परिजनों को दी। शुक्रवार शनिवार दरमियान 1 बजे दीपक राजपूत की लाश एक किलोमीटर दूर जिनवान्या खुदिया रोड पर नदी में मिली। वही विक्रमपुर के शुभम राजपूत का अभी कोई पता नहीं चल पाया है। वही हरदा से SDRF एवं गोताखोरों की टीम लगातार उसकी तलाश कर रहीं हैं,
वही दीपक राजपूत की मौत हो गई जिसका शव पोस्टमार्टम करने के बाद सिराली मुक्ति धाम पर शव अंतिम संस्कार किया गया,