ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति

घोड़ाडोंगरी. रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर क्रमांक Mp 48A3987 मय ट्राली को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने दिनांक 18/9/22के सुबह 4.30 बजे शिव मंदिर के सामने आम रोड बासपुर के पास से पकड़ा है। वही ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर कमाक Mp 48A 3987 ट्राली को घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में खड़ा किया है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज सोनी एस डीओ पी श्रीमान रोशन कुमार जैन सारनी एवं थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे के मार्गदर्शन में दिनांक 18 /9/22 के सुबह करीब 4:30 बजे रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली शिव मंदिर आम रोड बांसपुर के पास से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।
जब्त कर घोड़ाडोंगरी पुलिस ने चौकी में खड़ा किया गया है।
ट्रेक्टर चालकआरोपी अनिल पिता मदन उइके 36 साल निवासी बांसपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक संत कुमार परतेती प्रधान आरक्षक भजनलाल आरक्षक सतीश बाडिवा विनीत चौधरी के द्वारा की गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है