Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*क्रांति फाउंडेशन ने गरीब बस्तियों के बच्चों के साथ मनाया सेवा दिवस*

ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरेशी

इंदौर। प्रधानमंत्री मोदीजी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर निचली बस्ती के बच्चों के साथ केक काटकर सेवा दिवस मनाया। कई बच्चे जिन्होंने कभी अपना जन्मदिन नही मनाया वह मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर डेकोरेशन और केक देख झूम उठे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से फ़िल्म-टीवी अभिनेत्री सारिका दीक्षित भी उपस्थित रही , शहर के कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। बच्चों की शिक्षा और उनके भीतर छुपे टेलेंट को उभारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बच्चे फूलों की तरह सुकोमल और मासूम होते है,जो तेज हवा में कुम्हला जाते है। अतः बच्चो को दीजिए ढेर सारा प्यार,संतुलित आहार और मनपसंद उपहार।
यह बात फिल्म एवं टीवी एक्ट्रेस सारिका दीक्षित ने मुसाखेड़ी स्थित शांतिनगर में आयोजित बच्चो के कार्यक्रम में कही।सारिका दीक्षित ने आगे कहा कि किसी भी राष्ट की सबसे बड़ी संपदा बच्चे ही होते है।आज के बच्चे कल देश के भावी निर्माता बनेंगे, अत उन्हें खूब आशीष दे और साथ में अच्छे संस्कार भी।
क्रांति फाउंडेशन ने गरीब बस्तियों के नन्हे मुन्ने बच्चो के साथ सेवा दिवस मनाया।इस मौके पर 150 से अधिक बच्चों को मिठाई एवं नमकीन बांटी गई। बच्चों के द्वारा ही ने
मोदीजी का केक काटा गया और उनके दीर्घायु होने की कामना कर खुशियां मनाई गई ।
इस मौके पर बच्चों को मोदीजी के बारे में कहानी और लघु फिल्मों के माध्यम से बताया कि हमारा समाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाता है। जो सेवा करता है उसे मेवा अवश्य मिलता है।
क्रांति फाउंडेशन अपनी सेवा गतिविधियां गरीब बस्तियों में ही चलाता है, क्योंकि उनका उद्देश्य और लक्ष्य नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस अवसर पर बच्चों द्वारा ही सरस्वती वंदना की और कार्यक्रम का संचालन गोपाल भालेराव ने कियाऔर पूजा गोयल का रहा आभार माना।