इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

उज्जैन के होटल अंजू श्री में प्रदेश स्तरीय मिस एंड मिसेज ब्यूटी मध्यप्रदेश 2022 का आयोजन हुआ जिसमें मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, मंदसौर, आगर महिदपुर व अनेक स्थानों से महिलाओं व ब्यूटी पार्लर टीम ने भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता में महिदपुर नगर के महक पार्लर ने ब्यूटी मेकअप कॉम्पिटिशन जीता व द्वितीय स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया, साथ ही महक पार्लर की संचालिका महक सोनी की एक मॉडल टॉप 10 में और एक टॉप मॉडल ने टॉप थ्री में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महक को उक्त प्रतियोगिता की अयोजिका मीनाक्षी सोनी द्वारा प्रमाण पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर पार्लर की संचालिका महक सोनी को पारिवारिक सदस्यों, मित्रो व रिश्तेदारों ने बधाई देते हुवे हर्ष व्यक्त किया।
उक्त प्रतियोगिता कार्यक्रम का मैनेजमेंट आरती सोनी ने संभाला और ज्यूरी जज के रूप में मोनालिसा पार्लर की सोनिया सहगल तथा सुनीता परिहार ने भूमिका निभाई।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।