जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी

संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ,कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने सीएमएचओ डा. डी. के. गोस्वामी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। संभागायुक्त श्री मुकेश शुक्ला ने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डॉक्टर गोस्वामी के निधन पर सागर को अपूरणीय क्षति हुई है ,जिसको कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि डॉक्टर गोस्वामी न केवल अच्छे चिकित्सक थे, बल्कि अच्छे प्रशासक के तौर पर सीएमएचओ का कार्य कर रहे थे।
सीएमएचओ सागर के साथ साथ वे मध्य प्रदेश शासकीय डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी थे।उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके गृह नगर ग्वालियर में किया जाएगा।
सरल, सहज, विनम्र और हमेशा डॉक्टर देवेंद्र गोस्वामी पिछले काफी लंबे समय से सागर में पदस्थ थे। शनिवार को वे अपने गृह नगर ग्वालियर जाने के लिए सागर से निकले थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी आगे की सीट पर और बच्चे पीछे सीट पर बैठे थे।
सागर में मालथौन से 10 किलोमीटर आगे जैसे ही उनकी गाड़ी पहुंची, उन्हें उनकी तबियत खराब लगी और थोड़ी देर बाद ही उनका प्राणान्त हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें हदयघात हुआ, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। मप्र शासकीय डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाते उन्होंने बहुत से ऐसे काम किए ,जो डॉक्टरों के हित में हमेशा याद रखे जाएंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है