ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान

झाबुआ । पेटलावद जन संपर्क में आने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ के विद्यार्थियों द्वारा झाबुआ एसपी की शिकायत की गई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए झाबुआ पुलिस कप्तान अरविंद तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया एवं मुख्यमंत्री का कहना था कि मेरे भांजो मेरे लोगों के साथ जो भी अभद्र व्यवहार करेगा उनके साथ मेरा रुख हमेशा ऐसा ही रहेगा क्योंकि छात्रों द्वारा पुलिस कप्तान से कुछ मांग की गई थी । जिसके चलते झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी द्वारा छात्रों के साथ अपशब्दों का उपयोग किया गया था जिसके कारण छात्र नाराज होकर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाने लगे जिसमें मुख्यमंत्री ने तत्काल एक्शन लेते हुए झाबुआ एसपी को कार्यमुक्त कर दिया गया है। और उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है। झाबुआ से जिला ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान की खास खबर

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।