Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*बच्चों को अच्छी शिक्षा, और मुफ्त इलाज देना फ्री की रेवड़ी नही : विवेक शर्मा

*

गोरमी : आज बच्चों को मुफ्त और अच्छी शिक्षा देना तथा मुफ्त इलाज करवाने को मुफ्त की रेवड़ी बांटना नहीं बल्कि इसे भावी पीढ़ी की मजबूत नींव रखना कहते हैं। यह बात वरिष्ठ नेता श्री विवेक शर्मा ने रविवार को गोरमी कार्यकर्ता विस्तार मीटिंग में कही, आरोप लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ियां बांट रहा है, आज मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं , क्या गरीबों और मिडिल क्लास के बच्चों को सरकारी स्कूलों में शानदार फ्री शिक्षा देना क्या फ्री की रेवड़ियां बांटना है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लाखों बच्चे पढ़ते हैं। आप की सरकार बनने से पूर्व सरकारी स्कूलों की बुरी हालत थी। स्कूलों में पढ़ाई होती नहीं थी। सारे सरकारी स्कूल टूटे-फूटे थे, दीवारे टूटी हुई थी, छतें चू रही थी। ब्लैक बोर्ड और डेस्क नहीं था, बच्चे नीचे बैठे रहते थे। कोई पढ़ाई नहीं होती थी। लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद था। लेकिन केजरीवाल सरकार ने आज इन बच्चों का भविष्य अच्छा कर दिया, सरकार इन बच्चों को अच्छी और शानदार शिक्षा दे रही है, वो भी फ्री में तो क्या गुनाह कर रही है। आज नतीज सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले कुछ सालों में दिल्ली के चार लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटाकर सरकारी स्कूलों में भर्ती हुए हैं। यह कोई छोटी बात नहीं है। आज गरीबों के बच्चे आईटी के अंदर मैकेनिकल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पढ़ रहे हैं और नीट की परीक्षा पास करके डॉक्टरी की पढाई कर रहे हैं।
जिला सचिव धीरज गुप्ता ने बताया आज दिल्ली सरकार ने सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए हैं। शानदार मोहल्ला क्लीनिक बना दिए, जिनकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पूरी दुनिया के अंदर दिल्ली एक वह चुनिंदा शहर है, जहां पर दिल्ली के एक-एक आदमी का इलाज मुफ्त है। दिल्ली में जो भी लोग रहते हैं। चाहे वो गरीब हो या अमीर हो। यह नहीं पूछते हैं कि वो कौन सी जात या धर्म का है। वो अमीर है या गरीब है, छोटा है या बड़ा है। दिल्ली में रहने वाले हर एक आदमी का सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त है। अगर उसके ऑपरेशन का 30, 40 या 50 लाख रुपए का खर्चा आएगा, तो उसकी सारी दवाइयां, सारे टेस्ट और सारे डायग्नोस्टिक, सब कुछ मुक्त है। सारे मोहल्ला क्लीनिक के अंदर एक-एक आदमी का इलाज मुफ्त होता है। क्या मैं यह फ्री की रेवड़ियां है।
संगठन मंत्री पूरन नागर ने कहा कि आज दिल्ली के एक-एक परिवार को केजरीवाल सरकार 200 यूनिट फ्री बिजली दे रही है, और पंजाब में 300 यूनिट फ्री बिजली देनी चालू की है। ये कहते हैं कि केजरीवाल फ्री में बिजली क्यों दे रहा है? मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि तुम्हारे मंत्रियों को कितनी फ्री में बिजली मिलती है? तुम्हारे मंत्रियों और तुम लोगों को 4-4, 5-5 हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है, तब ठीक है, लेकिन गरीब जनता को अगर मैंने 200-300 यूनिट बिजली फ्री दे दी, तो तुम लोगों को बड़ी तकलीफ होती है। इस सदस्यता मीटिंग में ऋषि दुवे, भगवान सिंह कुशवाह, नरहोतम नरवरीय, रामरूप राजोरिया, मायाराम थापक, कमोद कुशवाह, सनी यादव आदि के साथ 100 लोग मौजूद थे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754