Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीप भुजबल जोगी सागर

6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगी अग्निवीर भर्ती रैली
कलेक्टर और एसपी ने भर्ती के दृष्टिगत इजी. कालेज गाउंड का भ्रमण किया।
निरीक्षण

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सागर के इजी. कालेज ग्रांउड पर की जाएगी। इसके के लिए प्रदेष के 14 जिलों के 73 हजार आवेदकों ने पंजीयन कराये है। आगामी भर्ती रैली की व्यवस्थाओं के मददेनजर कलेक्टर श्री दीपक आर्य और पुलिस अधीक्षक श्री तरूण नायक ने संबंधित अधिकारियों के साथ रैली भर्ती स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज ग्रांउड का भ्रमण किया। कलेक्टर श्री आर्य ने अधिकारियों को निर्देष दिए की भर्ती के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं एक अक्टूबर के पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री हरिषंकर जायसवाल, तहसीलदार रोहित वर्मा, सहायक रोजगार अधिकारी, श्रीमती अंगूरी सिंह ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह गौतम, इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से श्री गोविंद राय और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
6 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक से होने वाली भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने निर्देश दिए कि एक अक्टूबर के पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे 6 अक्टूबर से होने वाली भर्ती परीक्षा आसानी से प्रारंभ की जा सके। उन्होंने नगर पालिका अधिकारी मकरोनिया को निर्देष दिए की रैली स्थल के पास पर्याप्त संख्या में शौचालय बनवाये। इसी तरह पेयजल आदि की व्यवस्था भी करें। उन्होंने कहा कि जिला परिवहन अधिकारी भर्ती स्थल के पास अस्थाई बस स्टेंड बनवाये। अस्थाई बस स्टेंड पर लगभग 50 वाहनों के रूकने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटरों से भी इस संबंध में चर्चा करें। जिससे की बसों की उपलब्धता रहें। जिससे अग्निवीर भर्ती रैली स्थल से सीधे संबंधित जिलों के लिए अभ्यर्थियों को रवाना किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भर्ती स्थल पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दो एंबुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। स्थाई एवं अस्थाई शौचालय के साथ ही पेयजल हेतु टैंकरों एवं कैम्परो की व्यवस्था भी सुनिष्चित की जाएं। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि भर्ती स्थल पर फोटोकापी मशीन, एमपी ऑनलाइन क्योस्क सेंटर ,फोटो स्टूडियो, चाय ,पानी ,नाश्ता एवं भोजन की दुकानों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानें संचालित करेंगे उन्हें पास प्रदान किए जावे। उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल एवं भर्ती स्थल के बाहर अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की जावे। भर्ती स्थल के आसपास युवाओं को न्यूनतम शुल्क पर रूकने के लिए मैरिज गार्डन में या अन्य स्थान की व्यवस्था या टेंट आदि की व्यवस्था के संबंध में कहा गया।
पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक ने कहा कि संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल की उचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस बल के साथ आर्मी के अधिकारी-कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
इस अवसर पर जानकारी दी गई की प्रतिदिन होने वाली अभ्यार्थियों की समस्त प्रकार की परीक्षाएं उसी दिन संपन्न हो, इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही हैं