अटेर पंचायत के सचिव को हटाने की की शिकायत…………………….. अटेर ग्राम पंचायत के नवीन सरपंच एवं पंचों ने अटेर एसडीएम को दिया ज्ञापन अटेर के ग्रामीण जनों ने एसडीएम से कहा की ग्राम पंचायत सचिव दशरथ सिंह यादव ग्राम पंचायत कार्यालय में नहीं बैठते हैं ग्रामीण जनता कई बार चक्कर लगाती है सचिव के ना आने के कारण वापस चली जाती है वार्ड क्रमांक 15 से पंच उत्तम सिंह यादव का कहना है कि सचिव दशरथ सिंह यादव कभी भी ग्राम पंचायत कार्यालय में नहीं बैठते हैं ना ही ग्रामीणों का काम किया जाता है अटेर के ग्रामीण सत्यदेव सिंह यादव का कहना है कि की पंचायत सचिव के ना बैठने से हमारे नवीन सरपंच कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं ना ही हमारे नवीन सरपंच की बात सुनते हैं वह अपनी मनमानी करते हैं ऐसे सचिव को यहां से हटाया जाए और नया सचिव यहां पर लाया जाए ताकि नवीन सरपंच अपने कार्य कर सकें ग्रामीण जनों का कहना है कि पंचायत में लगे हुए कर्मचारियों को भी तनखा नहीं दी जा रही है ऐसे सचिव को तत्काल हटाया जाए……………………… अटेर से बाल किशोर मिश्रा के साथ मुकेश पूर्वंशी की रिपोर्ट


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है