महेश गणावा रिपोर्टर



आजाद नगर थाना की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत बड़गांव ग्राम पंचायत के बाबादेव फलिए में झोलिया चिलोद बिया निवासी नरेश पिता मनु उम्र 19 वर्ष की लाश पेड़ पर लटकी मिली। युवक कक्षा 10 वी का छात्र बताया जा रहा है जो अपने फुआ बड़गांव निवासी भायलाल के यहां पढ़ाई करने के लिए रह रहा था। नरेश कल 3 से 4 बजे के आस-पास से घर से गायब था आज सबेरे घर के पास बाबा देव में सागवान के पेड़ पर नरेश की लाश लटकी मिली। युवक के मुंह में रूमाल ठुंसा हुआ मिला मोत का करण स्पष्ट नहीं है। मौके पर पहुंचीं बरझर पुलिस चौकी प्रभारी जयराम वसुनिया व राजपूत ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है व शव पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

More Stories
ग्रेट निकोबार परियोजना : इंडो-पैसिफिक में भारत की समुद्री रणनीतिक छलांग
आत्म निर्भर भारत अभियान में छात्राओं को कर रहे प्रशिक्षित*
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।