Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


डबरा के मीट मार्केट में पिछले 2 वर्षों से नहीं सजा था महाकाली माँ का दरबार इस वर्ष लगेगी महाकाली मां की भव्य झांकी होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम।

ग्वालियर/डबरा:- पिछले 2 वर्षों से कोविड19 के चलते महाकाली मां का भव्य दरबार नवरात्रों में नहीं सज पाया था अब जब स्थितियां सामान्य हुई हैं तब प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी डबरा के मीट मार्केट में महाकाली मां का भव्य दरबार एवं झांकी सजाई जाएगी जिस की तैयारियां आयोजन कर्ताओं ने प्रारंभ कर दी हैं जिसकी जानकारी महाकाली मां आयोजन समिति मीट मार्केट डबरा के सदस्यों ने आज एक प्रेस वार्ता आमंत्रित कर मीडिया को दी है।

वही पर आयोजन कर्ता समिति के सदस्य कपिल चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि सूचित करते हुए बड़ा हर्ष हो रहा है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मीट मार्केट डबरा में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां महाकाली का भव्य दरबार सजाया जाएगा जिसके कार्यक्रम के तहत दिनांक 26 सितंबर 2022 दिन सोमवार को कलश यात्रा प्रातः 8:00 बजे सिटी थाना डबरा से प्रारंभ होकर मीट मार्केट पहुंचेगी और माँ की घट स्थापना की जाएगी दिनांक 2 अक्टूबर 2022 रविवार सप्तमी के दिन मां महाकाली का छप्पन भोग एवं महा आरती का आयोजन शाम 8:00 बजे किया जाएगा दिनांक 5 अक्टूबर 2022 बुधवार को माता विसर्जन दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा तदोपरांत दिनांक 6 अक्टूबर 2022 गुरुवार के दिन मां महाकाली के महा भंडारे का आयोजन श्याम 4:00 बजे से भक्तों के आगमन तक किया जाएगा जिसमें शहर के सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं, इस अवसर पर प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से कपिल चौहान, राजू खटीक, महेन्द्र सिंह बल्ली राणा, अंकुल खटीक, जीतू जैन, राजेश साहू, हेमंत खटीक, धीरज खटीक, कालू खटीक, मनीष खटीक, सुरेश जैन, विजय खटीक, छोटू खटीक, सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।